टेक्नोलॉजी और हम
आज से 100 साल पहले हमारी जिंदगी में टेक्नोलॉजी का उतना असर नहीं थी। पर जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास हुआ इसमें हमारी जिंदगी को बदल कर रख दिया। आज हम अपने बहुत ही बड़े बड़े काम को बहुत आसानी से टेक्नोलॉजी की मदद कर सकते हैं जैसे कि आज हम घर बैठे ही मोबाइल फोन के द्वारा विश्व के किसी भी कोने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं विश्व में भी लोग से बात कर सकते हैं यह सारे चमत्कार टेक्नोलॉजी के कारण हुई है।आज कपड़े बर्तन धोने के लिए भी हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। Technology ने हमारी जिंदगी को एक नया आयाम दिया है हमारे समय को बचाया है यह साथ ही साथ हर एक काम को करने में बहुत ही सहूलियत प्रदान की। आज घर बैठे ही पढ़ाई कर सकते हैं, घर बैठे ही बैंक के सारे कामों को कर सकते हैं यह सारे काम हम कंप्यूटर मोबाइल फोन के द्वारा करते हैं और यह मोबाइल फोन और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का देन है।
आए दिन जैसे जैसे विज्ञान का विकास होगा टेक्नोलॉजी का विकास भी वैसे ही हो रहा है जैसे कि इलेक्ट्रिक कार, self driving car, smart television, VR,mobile, automatic house appliance, robots, artificial intelligence, bullet train, hydro power, solar power. जिस देश में जितनी अच्छी टेक्नोलॉजी है उस देश को उतना ही विकसित माना जाता है आज किसी देश विकास को हम उसके टेक्नोलॉजी से भी मापते हैं। टेक्नोलॉजी ने हमारे देश की रक्षा पर भी बहुत अहम भूमिका निभाई है आज देश के पास बहुत से ऐसे हथियार हैं जिससे उनकी देश की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे लोगों की जान माल की सुरक्षा की जाती है और शहर पर निगरानी की जाती है।
टेक्नोलॉजी ने हमारे आर्थिक विकास को भी पंख दिए हैं Technology के कारण हमारे बहुत सारे प्रोद्योगिकी के काम हो जाते हैं। आज बहुत सी फैक्ट्री में रोबोट का उपयोग किया जा रहा है जो कि ट्रैक्टर के उत्पादन को बढ़ाता है और कामों को बहुत आसानी से करता है। जिस काम को मनुष्य नहीं कर सकते हैं उस काम को टेक्नोलॉजी के द्वारा करते हैं। आज हम स्पेस टेक्नोलॉजी के द्वारा अंतरिक्ष में खोज कर रहे हैं.
Technology ने हमें अपने धरती तक ही सीमित नहीं रखा उसने हमें और भी बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है। कोई भी देश अभी अपनी अधिकतर खर्च अपने देश के टेक्नोलॉजी को विकास करने में लगा रही है क्योंकि जितनी अच्छी और नई टेक्नोलॉजी उनके देश में होगी उनके देश का विकास उतना अच्छा होगा उनके देश में लोगों को इतनी अच्छी सुविधाएं प्राप्त होगी। हमारे सामने इजराइल का उदाहरण है इजराइल एक बहुत ही छोटा देश है पर वह टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत ही ज्यादा आगे हैं उसने अपने देश की सुरक्षा के लिए बहुत ही उच्चतम स्तर के हथियार बनाए हैं।आज वह अपने हथियार को एक उद्योग की तरह चला रहा है।
दूसरा सबसे बड़ा उदाहरण है जापान आज के समय में टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे विकसित देश है। आज अधिकतर नई टेक्नोलॉजी का विकास जापान से हो रहा है क्योंकि जापान ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बहुत ज्यादा पैसा इन्वेस्ट किया है.
उसने टेक्नोलॉजी के विकास के लिए अपने देश के विज्ञान के रिसर्च और Technology रिसर्च पर बहुत ज्यादा पैसा invest किया है। हमारा देश प्राचीन समय से ही विज्ञान की छत में बहुत ही आगे था पर जब से हमारा देश गुलाम हुआ उस वक्त हमारे विज्ञान और लोगों का पतन शुरू हुआ पर अब आजादी के बाद से हमारे देश के लोगों ने बहुत मेहनत की और हमारे देश की टेक्नोलॉजी को बहुत आगे बढ़ाया।
आज हमारा देश टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत आगे बढ़ गया हमने सबसे कम खर्च में मंगल मिशन को पूरा किया है। आज हमारे देश में बहुत सारा हाईटेक हथियार हैं जिनसे हम अपने देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं और यह सारे हथियार हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने बनाए हैं। हमारे देश के DRDO, ISRO जैसी रिसर्च संस्थाएं नई टेक्नोलॉजी के विकास पर बहुत अच्छा काम कर रही है। आने वाले कुछ सालों में हमारा देश नई टेक्नोलॉजी का हक बन जाएगा।
टेक्नोलॉजी के अनेकों फायदे हैं आज हमारी जिंदगी बिना टेक्नोलॉजी की पूरी हो ही नहीं सकती। आज हम टेक्नोलॉजी के आदी हो गई। अगर घर का कोई भी काम करना है तो टेक्नोलॉजी कमाल करते हैं। टेक्नोलॉजी शिक्षा स्वास्थ्य मनोरंजन व पर्यटन और क्षेत्रों में बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जिसके कारण से आज के क्षेत्र बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज हम घर बैठे ही पूरे विश्व की जानकारी जुटा सकते हैं। हम घर बैठे अंतरिक्ष के बारे में पढ़ सकते हैं।
आज हम टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपना बहुत समय बचाते हैं टेक्नोलॉजी ने हमारे सारी जरूरतों को बहुत आसानी से पूरा कर कर दिया है. आज बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं हम लोग घर बैठे ही हर एक मनोरंजन का लाभ उठा सकते है। आज औद्योगिक क्षेत्र में नए-नए Technology का इस्तेमाल करके उत्पादन को बढ़ाया जा रहा है। मोबाइल कंपनियां हो या ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी फैक्ट्रियों में रोबोट का उपयोग किया जा रहा है इससे उनके काम में सटीकता आ रही है कि वह मार्केट की मांग को भी बहुत जल्दी पूरा कर पा रहे हैं। जिन कामों को लोग बहुत सटीकता से नहीं कर पाते हैं वही कामों को लोग रोबोट और टेक्नोलॉजी के माध्यम से बहुत ही सटीकता से कर पा रहे हैं।
ऑटोमोबाइल कंपनियों में डिजाइनिंग के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज हर कंपनियां अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है। कंपनी कंप्यूटर रोबोट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके अपने उत्पादन में तेजी ला रही है। आज हमें मनोरंजन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती हम अपने मोबाइल फोन टेलीविजन में घर बैठे हर एक मनोरंजन का लुफ्त उठा सकते हैं और यह भी मुमकिन टेक्नोलॉजी के विस्तार के कारण हुआ है।
Comments
Post a Comment